यूपी में टूटा ठंड का 6 साल का रिकॉर्ड, कई जगहों पर बारिश की आशंका

img

भारत के कई प्रदेशों व पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के टेम्परेचर में गिरावट आ सकती है।

 uttar Pradesh winter

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम टेम्परेचर 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा देश के और भी कई राज्यों में बारिश की संभावना है, जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में आज घना कोहरा छाने की संभावना है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार यानी 29 दिसंबर को वर्षा के बाद बीते छय साल से दिसंबर में बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। लखनऊ में बीते 24 घंटे में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले दिसंबर 2015 के महीने में 14.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

तत्पश्चात शहर के अंदर ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसाक आज को दिन में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, मगर रात में टेम्परेचर में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Related News