राजस्थान-यूपी की सीमा पर खड़ी 600 बसों को योगी सरकार की अनुमति की प्रतीक्षा

img

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजस्थान-यूपी की सीमा पर खड़ी 600 बसों को परमीशन देने की अपील की है। प्रियंका ने कहा कि यह राजनीति का समय नहीं है। राजस्थान-यूपी के बार्डर पर खड़ी बसों को पैदल चल रहे प्रवासी मज़दूरों को ले जाने की अनुमति दें।

cm yogi priyanka gandhi

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि हजारों श्रमिक, प्रवासी भाई-बहन बिना खाए पिये दुनिया भर की मुसीबतों को उठाते हुए अपने घरों की ओर पैदल ही चल रहे हैं। हमें इनकी मदद करने दीजिए। हमारी बसों को परमीशन दीजिए। प्रियंका ने कहा कि राष्ट्र निर्माता मज़दूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर 1000 बसें चलाने की अनुमति माँगी थी, जिससे सड़कों पर पैदल चल रहे प्रवासी मज़दूरों को बसों में बैठाकर उनके गंतव्य स्थानों तक पहुँचाया जा सके। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने वादे के मुताबिक़ 600 बसों को यूपी के लिए भिजवा दिया है। ये सभी बसें राजस्थान-यूपी की सीमा पर स्थित गोवर्धन के पास खड़ी हैं। राजस्थान रोडवेज़ की इन बसों को अब यूपी सरकार की अनुमति की प्रतीक्षा है।

Related News