UP में कोरोना के 6,650 सक्रिय मामले, बीते 24 घंटों में संक्रमण के आए इतने सारे केस

img

लखनऊ॥ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 75 जनपदों में 6,650 हो गई है। वहीं अब तक 15,506 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। अब रिकवरी प्रतिशत 66.86 है। बीते चौबीस घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आये हैं। इसके अलावा अब तक प्रदेश में इस वायरस से 672 लोगों की मौत हो चुकी है।

corona india upkiran

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि रविवार को प्रदेश में पहली बार प्रतिदिन होने वाली कोरोना नमूनों की जांच की संख्या 22 हजार पार कर गई। इसमें सर्वाधिक 22,378 नमूनों की जांच की गई। वहीं अब तक प्रदेश में कुल 7,07,839 कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है।

6,806 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

राज्य में इस समय 6,806 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं 5,299 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में हैं। फैसिलिटी क्वारंटाइन में उन लोगों को रखा गया है जो कि कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में रहे हैं। हॉटस्पॉट में होने के कारण उनमें लक्षण नजर आये या जिनमें संक्रमण की सम्भावना होती है।

1,934 पूल के जरिए 10,705 नमूनों की हुई जांच

उन्होंने बताया कि रविवार को 1,934 पूल के जरिए 10,705 नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,727 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 164 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 207 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

आरोग्य सेतु एप को लेकर 94,581 लोगों को कन्ट्रोल रूम से फोन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड करने वालों के जो अलर्ट मिल रहे हैं, उन्हें सम्बन्धित जनपदों को भेजा जा रहा है। वहीं कन्ट्रोल रूम के जरिए जो लोग संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये हैं, उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दे रहे हैं। अभी तक 94,581 लोगों को फोन किया जा चुका है। इन्हे सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

19,19,033 प्रवासी कामगारों के घरों में पहुंची आशा कार्यकत्रियां

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक आशा कार्यकत्रियों द्वारा 19,19,033 प्रवासी कामगारों के घरों में जाकर उनका सर्वेश्रण किया जा चुका है। इनमें से 1,700 लोगों में सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस फूलना आदि लक्षण पाये गये। इनकी कोरोना जांच के लिए नमूने भेजे गये। इनमें 1,262 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 231 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये।

5.54 करोड़ लोगों के बीच पहुंची स्वास्थ्य टीमें

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर सर्वेश्रण कर रही हैं। अभी तक 9,068 हॉटस्पॉट और 14,755 नॉन हॉटस्पॉट को मिलाकर कुल 23,823 क्षेत्रों में 1,50,522 टीमों ने 1,10,40,863 घरों के 05 करोड़ से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया है।

21-40 आयु वर्ग के लोग सबसे ज्यादा संक्रमित

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों में 0-20 आयु वर्ग के 17.03 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 50.25 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 25.57 प्रतिशत तथा 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का प्रतिशत 7.15 है।

Related News