लखनऊ।। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में जहां 8 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं 229 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने वालों का आंकड़ा 177 पहुंच गया है तथा कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6724 हो गई है, राहत की बात यह है कि इनमें 3824 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
संचारी रोग विभाग के राज्य कंट्रोल रूम से जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में फिरोज़ाबाद में एक, बाराबंकी में एक, अलीगढ़ में दो, सिद्धार्थनगर में एक, संतकबीर नगर में एक, अम्बेडकर नगर में एक और चित्रकूट में एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई है।
OMG: यूपी में 10 लाख कोरोना मरीज…तो क्या Covid-19 के सही आंकड़े छुपा रही है सरकार!
अब तक कुल एक्टिव मरीजों की बात करें तो इस समय 2723 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 2,32,290 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, 1574 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश में इस समय हॉटस्पॉट/कन्टेन्मेंट जोन की संख्या बढ़कर अब 862 हो गयी है।