घर के दरवाजे से आ रही थी अजीबों-गरीब आवाजें, गेट खोलकर देखा तो बुजुर्ग महिला के उड़े होश

img

अजब-गजब।। आस्‍ट्रेलिया में एक बुजुर्ग महिला के उस वक्त होश उड़ गए जब उनके दरवाजे पर एक विशालकाय अल्‍बीनो बर्मीज अजगर जा पहुंचा। अजगर की लम्बाई 5 मीटर और वजन 80 किलोग्राम था। घटना गोल्‍ड कोस्‍ट इलाके की है। महिला ने फोनकर लोगों को इसकी सूचना दी।

बाद में एक सांप पकड़ने वाले ने गोल्‍डेन कलर के इस अजगर को पकड़ लिया। सांप पकड़ने वाले ने बताया कि उसने अपने 27 साल के करियर में कभी भी इतना विशाल अजगर नहीं पकड़ा। अपने दरवाजे पर अजगर को देखकर बुजुर्ग महिला बेहद घबरा गईं और उन्‍होंने सांप पकड़ने वाले टोनी हैरिसन को फोन किया। हैरिसन ने बताया कि जब वह पहुंचे तो यह अजगर महिला के दरवाजे पर बैठा था।

टोनी ने बताया इस अजगर को किसी ने लम्बे वक्त तक पाला और उसके बाद उसे छोड़ दिया। उन्‍होंने कहा अजगर बहुत शांत व्‍यवहार कर रहा था। हालांकि उसे पकड़ना बहुत मुश्किल था। उन्‍होंने बताया कि ये बहुत पुराना अजगर है और उसका जीवन अब बहुत कम बचा है। ऑस्‍ट्रेलिया में अजगर को पालना जुर्म है। ऐसा करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाता है।

पढ़िएःकोरोना के कहर में ऐसे बन गया करोड़पति, पहले खाने को भी नही थे पैसे

Related News