img

deadly bus crash: बोलीविया में एक भयानक दुर्घटना हुई है। दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर में 37 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय घटित हुई जब दो यात्री बसें आमने-सामने टकरा गईं। ये दुर्घटना सवेरे के वक्त उयूनी और कोलचानी के बीच राजमार्ग पर उस समय घटित हुई जब एक बस गलत लेन में चली गई। यह हाल के समय में हुई सबसे भयावह दुर्घटनाओं में से एक बन गई है।

पोटोसी क्षेत्रीय पुलिस कमांड के प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि इस हादसे में 39 लोग घायल हो गए, जिनका उयूनी शहर के चार अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 37 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में शामिल बसों में से एक बस ओरुरो शहर जा रही थी, जहां सप्ताहांत में ओरुरो कार्निवल का आयोजन किया जा रहा था। ये उत्सव लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है और इसमें हजारों लोग भाग लेते हैं।

बचाव कार्य जारी

दुर्घटना स्थल पर पलटी हुई बस को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे कर दिया गया है। घटनास्थल से शवों को हटाया जा रहा है। अफसरों ने कहा कि वे मृतकों की पहचान करने और घायलों की सहायता करने के लिए काम कर रहे हैं।

बोलिविया सरकार के मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अत्यधिक गति दुर्घटना का एक प्रमुख कारण हो सकती है। बताया जा रहा है कि एक बस उल्टी लेन में आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। अफसरों ने दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने तथा मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--