img

छत्तीसगढ़।। नगर निगम रायपुर में करोड़ों के होर्डिंग घोटाले मामले में आज AAP के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बघेल सरकार पर तंज कसा है।

आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। राजधानी रायपुर में करोड़ों का होर्डिंग घोटाला हो गया, मगर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि महापौर एजाज ढेबर बर्थडे मनाने में लगे हैं, अपने जन्मदिन पर राजधानी की सड़कों को बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर से पाट दिए, मगर निगम में इतना बड़ा घोटाला हुआ इन्हें भनक तक नहीं लगी। यह बड़े शर्म की बात है।

हुपेंडी ने कहा कि सरकार जनता की आंख में धूल झोंक रही है। भूपेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे साफ तौर पर भूपेश सरकार की नाकामी जाहिर होती है कि नाक के नीचे नगर निगम के अधिकारियों ने इतना बड़ा घोटाला कर गए कि सभासद, डीएम, विधायक और निगम महापौर को भनक तक नहीं लगी और अफसरों ने महापौर से छिपाकर 27 करोड़ रुपए का घोटाला कर गए। नगर निगम के अधिकारियों ने एड एजेंसियों से पैसे लेकर फिर मन चाहे पोल लगवाकर बड़े बड़े बैनर पोस्टर लगवा दिया।

 

--Advertisement--