img

husband wife: कोटद्वार में आज सुबह एक होश उड़ा देने वाली घटना सामने आई। यहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद की जान लेने का भी प्रयास किया। ये घटना रिखणीखाल थाना क्षेत्र के धामधार गांव निवासी मनोज रावत (40) द्वारा अंजाम दी गई, जिसने अपनी पत्नी शशि (30) की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद को घायल कर लिया।

बुधवार-गुरुवार की रात कोटद्वार में जल निगम स्टोर के पास स्थित किराए के मकान में रहने वाले मनोज और उसकी पत्नी शशि के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मनोज ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने आत्महत्या का प्रयास करते हुए चाकू से अपने गले और दोनों हाथों की नसें काट लीं। बुरी तरह जख्मी हालत में मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तो वहीं डॉक्टरों ने शशि को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां बेटी की मौत से वे बेहद गमगीन और आक्रोशित है।  मृतका के पिता सतपाल सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के अच्छे जीवन के लिए हर संभव मदद की थी। कोरोनाकाल के बाद उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर मनोज को होटल उद्योग में नौकरी दिलाने के लिए जर्मनी भेजा था, लेकिन वह छह महीने के भीतर वापस लौट आया और अपनी पत्नी पर और अधिक अत्याचार करने लगा।

बता दें कि मनोज-शशि के 7 और 9 साल के दो बच्चे हैं। मां की मौत के बाद से दोनों को रो रोकर बुरा हाल है।