img

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।  यह घटना घुघली थाना क्षेत्र के हरपुर पकड़ी उर्फ घिउहा गांव की है। 

7 फरवरी को धूमधाम से शादी के बाद 10 फरवरी को गौना कराकर दुल्हन ससुराल आई थी।  घर की महिलाओं ने उसका स्वागत किया और सभी रस्में पूरी कीं।  लेकिन 11 फरवरी की रात 8 बजे दुल्हन अपने और ननद के गहने लेकर फरार हो गई।  दूल्हा और परिवारवाले उसे ढूंढते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला।  मायके वालों ने भी पल्ला झाड़ लिया।  अंत में बेबस पति को थाने जाना पड़ा और दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कराना पड़ा। 

यह घटना दूल्हे और उसके परिवार के लिए एक बड़ा झटका थी।  दुल्हन के इस कदम ने सभी को चौंका दिया और रिश्तों की सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए।