img

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा विभागीय कार्यों में तेजी लाने के पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12.02.2026 को श्री अंकुर कौशिक, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (UPRRDA) की अध्यशक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-III) के अंतर्गत अवशेष कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि कार्यस्थलों पर तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाया जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें और प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें।

इस बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण हों, जिससे ग्रामीण जनता को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो।

बैठक में मुख्य अभियन्ता  लोनिवि श्री के0के0 श्रीवास्तव, आरईडी अधिक्षण अभियन्ताग श्री रोहित जी, ए.के. राय उप मुख्य अभियंता UPRRDA, देवेंद्र सिंह मुख्य अभियंता UPRRDA, टी.डी. सिंह एसटीओ UPRRDA, मायाराम गुप्ता वरिष्ठ अभियंता UPRRDA एवं अन्यह अधिकारी उपस्थित हुए ।

जारीकर्ता-रतन सिंह, सूचना अधिकारी, उप मुख्यमंत्री।