उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य में विकास, सुशासन और पारदर्शिता की नई दिशा स्थापित करने के लिए जनता भाजपा के पक्ष में मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और इसी विकास की धारा को पश्चिम बंगाल की जनता भी अपने राज्य में देखना चाहती है।
श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा की नीतियाँ जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रहित पर आधारित हैं। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ प्रभावी ढंग से लागू की जाएंगी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज पूरा देश पश्चिम बंगाल की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त होगा और 200 से अधिक सीटों के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच कार्य कर रहे हैं और उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। श्री मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी और राज्य में सुशासन एवं विकास का नया अध्याय शुरू होगा।




