एशिया कप में इस वक्त सुपर-4 राउंड चल रहा है। कल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के विरूद्ध 7 विकेट से जीत हासिल की। पाकिस्तान की जीत के बाद कप्तान बाबर आजम ने ऐसा बयान दिया है जिससे टीम इंडिया की चिंता बढ़ जाएगी। भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर फोर राउंड का मैच 10 सितंबर को होगा। पाकिस्तान को अपने पहले सुपर फोर मैच में बांग्लादेश पर बड़ी जीत मिली।
अब उनका अगला निशाना टीम इंडिया है। जीत के बाद कप्तान बाबर आजम ने अपने तेज गेंदबाजों की तारीफ की। यह भारत के विरूद्ध बड़ा मैच है।' बाबर आजम ने कहा कि इससे पहले तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने मिलकर बांग्लादेश के 8 विकेट झटके। शाहीन शाह अफरीदी ने 1 विकेट, नसीम शाह ने 3 विकेट और हारिस रऊफ ने 4 विकेट लिए। तेज गेंदबाजों की बदौलत बांग्लादेश की पारी 38.4 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य 39वें ओवर में पार कर लिया। “इस जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है। खासकर पहले 10 ओवर में शाहीन और रऊफ ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बाबर ने कहा, इस जीत से आत्मविश्वास बढ़ा है।
पाकिस्तान बड़े मुकाबले के लिए तैयार
पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "मैं बड़े मैचों के लिए हमेशा तैयार रहता हूं।" उन्होंने कहा कि मैं अगले मैच में अपना 100 प्रतिशत दूंगा। टीम पूरी तरह से दबाव मुक्त है। हम हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। “लाहौर के विकेट पर आप स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं। यॉर्कर डालने की कोशिश नहीं की। क्योंकि इसकी कोई जरूरत नहीं थी।''

_2541379_100x75.png)
_230853430_100x75.png)
_1009262534_100x75.png)
_1234127953_100x75.png)