img

योगी सरकार दिवाली से पहले बोनस देने की तैयारी में है और दिवाली से पहले डीए और डीआर में चार परसेंट की बढ़त हो सकती है। उत्तर प्रदेश के 14 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। योगी सरकार कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस दे सकती है। सरकार के स्तर पर इसको लेकर तैयारी भी की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि दशहरा के बाद बोनस देने और DA बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। इससे संबंधित फाइल मंजूरी के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद ही दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को बोनस दिया जा सकता है, जिसमें लगभग 14 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारियों को ये बड़ा तोहफा योगी सरकार देने जा रही है। साथ ही साथ सरकार ने राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले बोनस देने की तैयारी कर ली है। यूपी सरकार दिवाली से पहले बोनस और महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर सकती है। तो बड़ी खबर इस वक्त की। इसके लिए राज्य सरकार के खजाने पर हर महीने 300 करोड़ रुपए का भार आएगा।

मिल रही जानकारी के मुताबिक बोनस की राशि अधिकतम ₹7,000 हो सकती है। यानी कि प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम ₹7,000 का बोनस दिया जा सकता है। 

--Advertisement--