_382762614.png)
Up Kiran, Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीति में हलचल और तेज होती जा रही है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान के बीच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने अपने सभी छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुआई वाली इस पार्टी को NDA से छह सीटें मिली हैं, और अब पार्टी ने उन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं।
HAM के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देखें:
इमामगंज - दीपा कुमारी
टेकारी - अनिल कुमार
बाराचट्टी - ज्योति देवी
अत्री - रोमित कुमार
सिकंदरा - प्रफुल्ल कुमार सिंह
कुटुंब - लालन राम
यह एलान ऐसे समय में आया है जब NDA के घटक दलों के बीच सीटों को लेकर बातचीत अभी भी अधूरी है। मांझी की पार्टी ने अपनी मजबूती दिखाते हुए खुद ही मोर्चा संभाल लिया है।
BJP ने भी खेला बड़ा दांव, पहली सूची में 71 नाम, कई बड़े चेहरे शामिल
HAM के एलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी थी, जिसमें 71 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने कई पुराने दिग्गजों और नए चेहरों पर भरोसा जताया है।