
bollywood actress: बॉलीवुड में कई सुपरस्टार एक्ट्रेसेस आईं और गईं, लेकिन कुछ ही ऐसी हैं जो अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी भी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के 5 सबसे बड़े खान सुपरस्टार्स- शाहरुख, सलमान, आमिर, सैफ और इमरान खान – के साथ काम किया है? अगर अब तक आपने इस एक्ट्रेस का नाम नहीं पहचाना, तो हम आपके लिए इसका खुलासा करने जा रहे हैं।
ये कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर खान हैं। कपूर खानदान की लाडली और पटौदी खानदान की बहू।
करीना कपूर आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। 21 सितंबर 1980 को मुंबई में जन्मीं। वह राज कपूर की पोती और रणधीर कपूर व बबीता की बेटी हैं। करीना ने 1999 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन थे।
करीना का करियर 20 साल से भी ज्यादा लंबा रहा है और उन्होंने हर बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की है, लेकिन सबसे खास बात ये है कि वो इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के 5 प्रमुख खान एक्टर्स के साथ काम किया है।
इस एक्ट्रेस का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ। मगर उन्होंने 2012 में मुस्लिम परिवार के नवाब सैफ अली खान से शादी की। हालांकि, करीना का झुकाव ईसाई धर्म की ओर भी है।