img

Celebrity Shopping: फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों की हर गतिविधि पर ध्यान रखते हैं और जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वे कैसे फिट रहते हैं, उनकी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है, और वे कहां खरीदारी करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड सेलेब्स किस जगह से घर की खरीदारी करते हैं, उनकी शॉपिंग की आदतें क्या हैं, और वहां के प्राइस क्या हैं।

बॉलीवुड की हस्तियां फूड स्क्वायर से सभी सामान खरीदती हैं।  ये सलमान खान की प्रॉपर्टी पर खोला गया है। मुंबई के लिंकिंग रोड पर स्थित इस फूड मॉल का मासिक किराया 1 करोड़ रुपए है।

यहां मुंबई के अमीर लोग खासकर बॉलीवुड सेलेब्स, ग्रोसरी की शॉपिंग के लिए जाते हैं। ये तीन मंजिला शॉप नॉनवेज, फल, सब्जियां, और विदेशी प्रोडक्ट्स से भरी हुई है।

एक फूड ब्लॉगर ने इस दुकान का दौरा किया और बताया कि यहां के फलों में जापानी और कोरियाई क्वालिटी शामिल हैं। उदाहरण के लिए, स्ट्रॉबेरी की कीमत 6,000 रुपये प्रति किलो है, और माउथ फ्रेश की एक बोतल की कीमत पांच हजार रुपए है। 80 हजार रुपए किलो के हिसाब से यहां से सेलेब्स फल खरीदते हैं।

 

--Advertisement--