img

सिक्किम में महिला कर्मचारियों को बच्चे के जन्म के बाद वेतन वृद्धि मिलेगी। प्रदेश सरकार ने एक प्रपोजल तैयार किया है जिसके मुताबिक फीमेल कर्मचारियों को दूसरी मर्तबा मां बनने पर डबल सैलरी मिलेगीा। आम लोगों को भी अधिक बच्चे पैदा करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आईवीएफ से मां बनने वाली महिलाओं को 3 लाख की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जोरथांग में माघे संक्रांति त्योहार के दौरान यह सूचना दी।

चीफ मिनिस्टर सिक्किम ने कहा कि बीते कई सालों में सिक्किम में प्रजनन दर में कमी आई है। इसने हर महिला एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज की है। जातीय समुदायों की जन संख्या भी घटी है। ऐसे में सीएम ने यह घोषणा जाति समुदाय के लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की।

महिला कर्मचारी को मातृत्व के बाद एक साल की छुट्टी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रजनन दर में सुधार के लिए हमें महिलाओं और स्थानीय लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। हमारी सरकार पहले से ही महिला कर्मचारियों को 365 दिन और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन का मातृत्व अवकाश देती है।

प्रेम सिंह ने कहा कि इस योजना का लाभ एक बच्चे की मां (महिला कर्मचारी) को नहीं मिलेगा। ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए आम लोगों को भी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसका ब्योरा स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल कल्याण विभाग तैयार करेगा।

 

--Advertisement--