_250561517.png)
Up Kiran, Digital Desk: भारतीय क्रिकेटर यश दयाल बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की यह धारा गैर जमानती है और इस धारा के तहत यश दयाल को 10 साल जेल की सजा हो सकती है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर उसका आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने आरोपों के समर्थन में व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और फोटो जैसे सबूत भी सौंपे हैं। पुलिस उसके आधार पर जांच कर रही है।
यश दयाल को हो सकती है जेल
पीड़ित लड़की ने सबसे पहले 14 जून को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन करके यश दयाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं होने पर उसने 21 जून को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। पुलिस ने अब पीड़िता द्वारा यश दयाल पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मेडिकल जांच और मजिस्ट्रेट के सामने कानूनी तौर पर उसका बयान दर्ज होने के बाद ही पुलिस कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस कार्रवाई के तहत यश दयाल को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अगर जांच में यश दयाल पर लगे आरोप साबित हो जाते हैं और वह दोषी पाया जाता है तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है।
पीड़िता के आरोपों में क्या-क्या आरोप हैं
पीड़िता गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली बताई जा रही है। उसने पुलिस में यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा कि वह पिछले 5 साल से क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में थी। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि यश दयाल के परिवार ने उससे शादी का वादा किया था। वह अक्सर यश दयाल के घर जाती थी। हालांकि, अभी तक यश दयाल या उसके परिवार ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
--Advertisement--