
singham again star cast fees: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की मूवी 'सिंघम अगेन' जल्द ही पर्दे पर आएगी। इस मूवी का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज किया गया है। पांच मिनट लंबे ट्रेलर में दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरे नजर आएंगे। तो आइए जानते हैं इस मूवी के लिए कौन सा स्टार कितनी फीस ले रहा है।
अजय देवगन को सबसे ज्यादा पारिश्रमिक मिला
रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन को सबसे ज्यादा पारिश्रमिक मिला है । 'जागरण' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन ने मूवी के लिए 35 करोड़ रुपए लिए हैं। मूवी में अजय देवगन के बाद अक्षय कुमार को सबसे ज्यादा मेहनताना मिल रहा है। इस मूवी के लिए अक्षय कुमार ने 20 करोड़ रुपए लिये हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और करीना कपूर की फीस की बात करें तो इस मूवी के लिए करीना कपूर को दीपिका से ज्यादा फीस मिली है। लेडी सिंघम दीपिका को इस मूवी के लिए 6 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। तो वहीं करीना कपूर की फीस 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
सबसे कम फीस टाइगर श्रॉफ को मिली
मूवी 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर विलेन के किरदार में नजर आएंगे । इस मूवी के लिए अर्जुन कपूर को 6 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। रणवीर सिंह की बात करें तो उन्हें इस मूवी के लिए 10 करोड़ रुपए मिले हैं। इस मूवी के लिए जैकी श्रॉफ को 2 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं। जबकि टाइगर श्रॉफ को 3 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।