Up kiran,Digital Desk : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में दोनों टीमें नई रणनीतियों और बदली हुई जर्सियों के साथ मैदान पर उतरी हैं।
लाल मिट्टी की पिच और ओस का फैक्टर
टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि पिच पर लाल मिट्टी का प्रभाव है, जिससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इसी रणनीति के तहत दिल्ली ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना है ताकि लक्ष्य का पीछा करते समय ओस का फायदा उठाया जा सके। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि पिच पूरे मैच के दौरान एक जैसी रहने वाली है, इसलिए पहले बल्लेबाजी करने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है।
विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा: नॉर्खिया और मिलर पर नजरें
दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार-चार धाकड़ विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है। लखनऊ की ओर से एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के साथ तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया आक्रमण की कमान संभालेंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने पथुम निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एनगिडी पर भरोसा जताया है। कागजों पर दोनों टीमें बेहद संतुलित नजर आ रही हैं, जिससे मुकाबले के बेहद कड़ा होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिंस यादव।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।




