img

trump action: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद कई नियम बदले गए हैं। सबसे पहले ट्रंप ने अवैध आप्रवासियों के विरुद्ध कार्रवाई की। उधर, अमेरिका ने अब सोमवार को चार भारतीय कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। चार कम्पनियों पर बैन लगा दिया गया है। भारत सहित 16 ईरानी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध ईरान से जुड़े हैं।

ट्रेजरी विभाग ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान के अनुसार, प्रतिबंधित भारतीय कंपनियों में ऑस्टिनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, बीएसएम मरीन एलएलपी, कॉसमॉस लाइन्स इंक. और फ्लक्स मैरीटाइम एलएलपी भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 4 फरवरी को राष्ट्रीय सुरक्षा ज्ञापन जारी करने के बाद ईरानी तेल बिक्री पर प्रतिबंधों का यह दूसरा दौर है। अमेरिकी प्रतिबंधों के पीछे का उद्देश्य ईरान पर अधिकतम दबाव डालना है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिका ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों से संबंध रखने वाली 16 कंपनियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगा रहा है। यह अवैध शिपिंग नेटवर्क ईरानी तेल की लोडिंग और परिवहन में अपनी भूमिका छिपाकर एशिया में खरीदारों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान को अपने तेल राजस्व का उपयोग आतंकी गतिविधियों के लिए करने से रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई करना जारी रखेगा।

ब्रिटेन ने भारतीय कंपनी पर बैन लगाया

यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध के बीच ब्रिटेन ने सोमवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध लगा दिया। इसमें भारतीय कंपनी इंसिया इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है।