img

Rohit Sharma Released: रोहित शर्मा ने भले ही 17 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत को टी20 विश्व कप ट्रॉफी दिलाई हो, मगर इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) में मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ उनका भविष्य अभी भी अनिश्चित है। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि रोहित मुंबई छोड़ सकते हैं जबकि अन्य का दावा है कि उन्हें रिलीज़ किया जाएगा। पांच बार की चैंपियन ने उन्हें 2022 से हर सीजन में 16 करोड़ रुपये का पेमेंट किया।

मगर रोहित अब कप्तान नहीं हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर बल्ले से उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस साल के आखिर में होने वाली मेगा नीलामी के साथ, क्या MI अपने पूर्व कप्तान को बरकरार रखेगा? अगर रिलीज़ किया जाता है, तो नीलामी में रोहित शर्मा को कौन सी टीमें खरीदेंगी और क्यों? आईये जानते हैं-

ये है वो वजह जिसके चलते हर टीम रोहित के अपना पाले में करना चाहेगी

अगर मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज करने का फैसला करती है तो नीलामी में उनके लिए बोली लगाने की होड़ मच जाएगी। इरफान ने कहा, "रोहित शर्मा के लिए बोली लगाने की होड़ मचेगी। वह अपने साथ एक खास चीज लेकर आते हैं और वह है 'कप्तानी का अनुभव'। हर टीम उनके जैसा कप्तान चाहती है। रोहित के रूप में उन्हें भारतीय कप्तान मिलेगा और इसलिए वे इम्पैक्ट प्लेयर नियम का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे क्योंकि विदेशी कप्तान होने पर कई बार टीमें उनके प्रदर्शन के बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में रखने के लिए मजबूर हो जाती हैं।"

ये टीमें लगा सकती हैं दांव

आईपीएल 2024 के परिणाम को देखते हुए, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और यहाँ तक कि दिल्ली कैपिटल्स को भी एक कप्तान की जरुरत है। यही टीमें हिटमैन को खरीद सकती हैं। 

--Advertisement--