Up kiran,Digital Desk : मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार देर रात मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। ‘सिंघम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक के घर के बाहर अचानक हुई इस फायरिंग से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। राहत की बात यह रही कि इस वारदात में किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन घटना के वक्त रोहित शेट्टी घर पर ही मौजूद थे।
चार राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के मुताबिक, अज्ञात आरोपियों ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान की कोशिश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
रोहित शेट्टी ने जांच में दिया बयान, लिया अहम फैसला
गोलीबारी की इस घटना के बाद रोहित शेट्टी ने पुलिस के साथ पूरा सहयोग करते हुए अपना बयान दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए निर्देशक ने अगले 48 घंटों के लिए अपने सभी निजी और पेशेवर प्लान रद्द कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल किसी से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं कर रहे हैं और पूरी तरह जांच प्रक्रिया पर फोकस कर रहे हैं।
इंडस्ट्री के दोस्तों से घर न आने की अपील
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों, जिनमें अजय देवगन जैसे नाम शामिल हैं, से गुजारिश की है कि वे अगले दो दिनों तक उनके घर न आएं। सूत्रों का कहना है कि निर्देशक ने साफ कहा है कि जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, वह केवल फोन कॉल और मैसेज के जरिए ही संपर्क में रहेंगे। उनके आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल
इस घटना के बाद फिल्म जगत में रोहित शेट्टी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। कई कलाकारों और फिल्ममेकर्स ने उनसे फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना और जल्द हालात सामान्य होने की कामना की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में अहम खुलासे हो सकते हैं।
_135240338_100x75.png)
_1677431607_100x75.png)


