img

Up Kiran, Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। लेकिन विपक्षी महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) जो गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है, वह कांग्रेस, वामपंथी दलों और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को मनाने में नाकाम दिख रहा है।

कांग्रेस ने जहां 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है, वहीं सूत्रों के मुताबिक उसे सिर्फ 52 से 55 सीटों की पेशकश की गई है। वहीं, VIP के मुखिया मुकेश सहनी ने उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ 40-50 सीटें मांगी हैं। वामपंथी दलों ने भी 2020 के प्रदर्शन का हवाला देते हुए सीटें बढ़ाने की मांग की है।

उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, लेकिन सीटों पर खींचतान जारी

सीट बंटवारे पर सहमति भले न बनी हो, लेकिन महागठबंधन ने अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची जरूर तैयार कर ली है। सभी दलों ने अपने कार्यकर्ताओं से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी करने को कहा है।

RJD के संभावित उम्मीदवार (मुख्य नाम)

राघोपुर: तेजस्वी यादव

शाहपुर: राहुल तिवारी

बोधगया: कुमार सर्वजीत

समस्तीपुर: अख्तरुल इस्लाम शाहीन

बेलहर: चाणक्य यादव

मनेर: भाई वीरेंद्र

दरभंगा: ललित यादव

उजियारपुर: आलोक मेहता

और भी कई नाम शामिल हैं...

कांग्रेस के संभावित चेहरे

भागलपुर: अजीत शर्मा

मुजफ्फरपुर: विजेंद्र चौधरी

खगड़िया: छत्रपति यादव

बक्सर: मुन्ना तिवारी

महराजगंज: विजय शंकर दुबे

CPI(M) की मांग और उम्मीदवार

विभूतिपुर से अजय कुमार और मांझी से सत्येन्द्र यादव को मैदान में उतारने की तैयारी है। वाम दलों की सीटों में भी इजाफा हो सकता है, लेकिन फाइनल निर्णय अभी लंबित है।