img

Up Kiran, Digital Desk: बुधवार का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यादगार बन गया। हमारे हिटमैन रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में बल्ला उठाया और बस 14 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रोहित अब भारत की सरजमीं पर तीनों फॉर्मेट मिलाकर 9000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं। यह कारनामा करने वाले वह सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे आगे अब सिर्फ भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और मौजूदा सुपरस्टार विराट कोहली हैं।

खास बात यह रही कि रोहित ने यह मुकाम राहुल द्रविड़ को एक रन से पीछे छोड़ते हुए हासिल किया। मैच से पहले रोहित के खाते में भारत में 8991 रन थे। पारी की शुरुआत करते ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर की गेंद पर लगातार तीन चौके जड़ दिए। दूसरा चौका लगाते ही 9000 रन पूरे हो गए और तीसरा चौका जड़कर द्रविड़ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

अभी रोहित के नाम भारत में 9005 रन हो गए हैं। द्रविड़ 9004 रन पर रुक गए। अब लिस्ट कुछ इस तरह दिखती है

  • सचिन तेंदुलकर – 14192 रन 
  • विराट कोहली – 12373 रन 
  • रोहित शर्मा – 9005 रन 
  • राहुल द्रविड़ – 9004 रन 
  • वीरेंद्र सहवाग – 7796 रन

38 साल के रोहित ने सिर्फ 208 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है जबकि द्रविड़ को 211 पारियां लगी थीं। मतलब औसत और स्ट्राइक रेट के लिहाज से हिटमैन कहीं आगे निकल चुके हैं।

मैच की बात करें तो टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी दी। मजेदार बात यह है कि यह भारत का लगातार 20वां टॉस हारना था। 2023 वर्ल्ड कप फाइनल से यह सिलसिला चल रहा है। टीम इंडिया ने वही प्लेइंग इलेवन उतारी जो पहले वनडे में जीती थी।

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने तीन बड़े बदलाव किए। कप्तान बावुमा और स्पिनर केशव महाराज की वापसी हुई। लुंगी एनगिडी भी टीम में लौटे। इनकी जगह रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन और ओटनील बार्टमैन बाहर बैठे।