img

Aadhaar Card Rules: कई लोगों के मन में ये प्रश्न होगा कि आधार कार्ड अपडेट करवाने के कितने दिन बाद वो डाकिए के जरिए घर आता है। अगर आपको नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते हैं।

भारत में रहने वाले नागरिकों को बहुत सारे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जिनकी जरूरत उन्हें हर दिन किसी न किसी काम के लिए पड़ती है। अगर इन दस्तावेजों की बात करें तो ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल आधार कार्ड का होता है। आधार कार्ड इस वक्त भारत की करीब 90 फीसदी आबादी के पास मौजूद है। कई बार कई लोग आधार कार्ड में अलग-अलग जानकारी अपडेट करवाते हैं। इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल किया जाता है या फिर आधार केंद्र जाना पड़ता है।

अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आधार आईडी अपडेट करवाने के कितने दिन बाद डिलीवर होता है।

बता दें कि यदि आप आधार आईडी अपडेट करवाते हैं तो पहले इसे अपडेट करने में लगभग 25 से 30 दिन का वक्त लगता है। आधार अपडेट होने के बाद अगर आप अपडेटेड आधार कार्ड का ऑर्डर देते हैं तो इसमें 5 से 15 दिन का वक्त लगता है।
 

--Advertisement--