![img](https://upkiran.org/wp-content/uploads/2025/02/illicit relation_2047007810.jpg)
illicit relation: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपनी शादी के दस महीने बाद वैलेंटाइन वीक के दौरान अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके साथ ही उसने जेवरात और नकदी भी चुरा ली। महिला का पति दूसरे शहर में काम करता है। महिला अपने प्रेमी के साथ वीडियो कॉल पर लगातार संपर्क में थी।
मिली जानकारी के अनुसार ये मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव का है। यहां रहने वाले युवक की शादी 24 अप्रैल 2024 को तय हुई है। शादी के कुछ महीनों बाद ही पत्नी के कहने पर युवक पैसा कमाने के लिए दूसरे शहर चला गया। इसी बीच उनकी पत्नी ने एक एंड्राइड मोबाइल फोन खरीद लिया। मोबाइल फोन खरीदने के बाद महिला अपने पति से ज्यादा अपने प्रेमी से बात करने लगी।
10 फरवरी की रात महिला ने सबसे पहले सास और ससुर को खाना खिलाकर सुला दिया। इसके बाद उसने घर में रखे जेवर और नकदी समेट ली और प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गई। रात को सास-ससुर ने बाइक की आवाज सुनी, मगर उन्हें कुछ समझ नहीं आया। सुबह जब उनकी पुत्रवधू घर पर नहीं मिली तो उन्होंने अपने बेटे को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
महिला के ससुराल वालों ने साहिबगंज थाने में आवेदन देकर अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि वो अपनी बहू को इस उम्मीद से घर लाए थे कि वो परिवार की सेवा करेगी, मगर शादी के कुछ महीने बाद ही वह अपने प्रेमी के साथ चली गई और परिवार को चौंका दिया।
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी का विवाह से पहले से ही एक अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। जब मुझे इस बारे में पता चला तो मेरी पत्नी से मेरा झगड़ा हो गया। मैंने अपनी तनख्वाह से उसे एक फोन खरीद कर दिया। मैं बैंगलोर में रहता हूं और मजदूरी करता हूं। वह अपना वेतन उसके खाते में भेजता था, मगर 10 फरवरी को वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उसने मेरा भरोसा तोड़ा और चली गयी। अब अगर वह वापस आई तो मैं उसे अपने साथ नहीं रखूंगा। मैंने उसे खुश रखने की बहुत कोशिश की। इसके बाद भी वह भाग गई। खाते में 32 हजार रुपए जमा थे और उसने सोने-चांदी के जेवरात भी ले लिए थे।