img

टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2024 मिनी-नीलामी से पहले गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किए जाने के बाद मुंबई इंडियंस में फिर से प्रवेश किया। पंड्या के आने से मुंबई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर पंड्या को टीम का नया कप्तान बना दिया। हालाँकि, इस समय हार्दिक की फिटनेस को लेकर कई खबरें आ रही हैं। हार्दिक पंड्या को 2023 विश्वकप के दौरान चोट लगी थी, जिससे वह अभी तक उबर नहीं पाए हैं। अब कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पंड्या आईपीएल 2024 तक फिट नहीं हो पाएंगे और पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पूरी तरह से फिट हैं और आगामी अफगानिस्तान टी20 सीरीज के साथ-साथ आईपीएल 2024 का भी हिस्सा होंगे। हालाँकि, अब सवाल यह है कि अगर भारतीय ऑलराउंडर समय पर फिट नहीं होते हैं तो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में एमआई का नेतृत्व कौन कर सकता है? आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो हार्दिक की गैर-मौजूदगी में मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं।

पहला क्रिकेटर- पांड्या की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के अनुभवी गेंदबाज जसप्रित बुमरा भी एमआई की कप्तानी कर सकते हैं। उन्होंने कई बार टीम इंडिया की कप्तानी भी की है। वह 2023 से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल में 120 मैचों में 145 विकेट लिए हैं।

दूसरा क्रिकेटर- मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन भी इस आईपीएल में लंबे समय से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। ईशान ने अंडर 19 के दौरान कप्तानी भी संभाली है। वहीं, अगर मुंबई इंडियंस को युवा और आक्रामक कप्तान चाहिए तो उनके पास ईशान से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। इशान ने अपने आईपीएल करियर में 91 मैचों में कुल 2324 रन बनाए हैं।

तीसरा क्रिकेटर- टी20 में टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्या भी कप्तानी के लिए अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के विरूद्ध टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने अपनी कप्तानी कौशल से सभी को प्रभावित किया है। सूर्या भी एमआई के पुराने खिलाड़ी हैं। सूर्या ने 2012 से अब तक आईपीएल में 139 मैचों में 3249 रन बनाए हैं।

--Advertisement--