img

साल 2024 आने वाला है जो भारत के लिए फलदायक माना जा रहा है। क्योंकि भारत एक मर्तबा फिर अंतरिक्ष के क्षेत्र में नया इतिहास रच सकता है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को बड़ा ऑफर दिया है। नासा ने अंतरिक्ष स्टेशन बनाने में भारत के साथ सहयोग करने की तैयारी दिखाई है। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने इस पर टिप्पणी की।

बिल ने कहा कि भारत और अमेरिका अगले साल के आखिर तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने की योजना बना रहे हैं। नासा इस अंतरिक्ष यात्री का चयन नहीं करेगा। उनका चयन इसरो द्वारा किया जाएगा. भारत दौरे पर आए बिल नेल्सन ने मंगलवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच अंतरिक्ष से जुड़ी कई योजनाओं पर लंबी चर्चा हुई. एक सवाल के जवाब में नेल्सन ने कहा कि अमेरिका भारत को अंतरिक्ष स्टेशन बनाने में सहायता करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसके साथ ही भारत को एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन भी मिलने की उम्मीद है। अमेरिका ने कहा कि मुझे लगता है, 2040 तक भारत एक व्यावसायिक अंतरिक्ष स्टेशन बना लेगा। अगर भारत को हमारी मदद की जरूरत होगी तो हम जरूर करेंगे।

--Advertisement--