img

भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्था है, जो विभिन्न वित्तीय सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करती है। इस बैंक ने अपने कार्यक्रमों के विस्तार के साथ अपने आईटी विभाग में नई भर्तियाँ की घोषणा की है। इसके तहत, आईटी एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की जा रही है।

ये भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए, बैंक ने भर्ती की अंतिम तिथि को 24 मई 2024 के रूप में निर्धारित किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में टोटल 54 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें से एग्जीक्यूटिव (एसोसिएट कंसल्टेंट) के लिए 28 पोस्ट, एग्जीक्यूटिव (कंसल्टेंट) के लिए 21 पद और एग्जीक्यूटिव (सीनियर कंसल्टेंट) के लिए 5 पोस्ट शामिल हैं। ज्यादा जानकारी के लिए www.ippbonline.com पर जाएं।

आपको बता दें कि जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कटेगरी के लोगों को 750 रुपए शुल्क सब्मिट करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के कैंडिडेट्स को 150 रुपये शुल्क का पेमेंट करना होगा।
 

--Advertisement--