img

एक्टर अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुंबई में एक बंगला खरीदा है। कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. उन्होंने मुंबई के खार स्थित लिंकिंग रोड के प्राइम एरिया में एक बंगला खरीदा है। इसका नाम 372 निर्मल भवन है और यह बंगला 7722 वर्ग फुट में फैला हुआ है। जॉन ने यह बंगला प्रवीण नत्थालाल शाह से खरीदा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 27 दिसंबर को जॉन अब्राहम ने बंगले का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. इस बंगले से समुद्र का विस्तृत नजारा देखा जा सकता है। बंगले की खरीद के लिए जॉन ने 4.24 करोड़ स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

आख़िर बंगले की कीमत कितनी है?

जॉन अब्राहम द्वारा खरीदे गए इस बंगले की कीमत 70.83 करोड़ रुपये है। इसलिए वह इस वक्त सुर्खियों में हैं। जॉन अब्राहम न सिर्फ एक अभिनेता हैं बल्कि एक निर्माता और उद्यमी भी हैं। जीक्यू इंडिया के मुताबिक, 2023 में जॉन की कुल संपत्ति 251 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा उनके पास बेहद महंगी कारों और बाइक्स का कलेक्शन है। इसमें लेम्बोर्गिनी गैलार्डो भी शामिल है।
 

--Advertisement--