img

अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। सोमवार को भीटी तहसील शिव मंदिर के पास RLD कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बताते चलें कि रविवार को जयंत चौधरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली थी।

जिले की भीटी तहसील शिव मंदिर में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव एवं अयोध्या मंडल अध्यक्ष शत्रुहन तिवारी के नेतृत्व रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर जश्न मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के विशिष्ट लोगों को मौजूदगी रही।

इस मौके पर RLD के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि जयंत चौधरी के मंत्री बनने पर किसानों एवं खेतिहर मजदूरों का भला जरूर होगा। जयंत चौधरी हमेशा से किसानो और समाज के कमजोर तबके के लोगों को आगे बढ़ाने के हिमायती रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुराग पांडे, श्अशोक दुबे, आरएलडी नेता राम सकल चौबे, जमुना प्रसाद तिवारी, प्रवीण तिवारी, विजय गुप्ता, श्ओमप्रकाश तिवारी,  शैलेंद्र शर्मा, सियाराम वर्मा और सुरेंद्र पाल समेत क्षेत्र के तमाम सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

--Advertisement--