Up kiran,Digital Desk : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग पर मज़ेदार कटाक्ष किया। उन्होंने नेटफ्लिक्स के कार्यक्रम ‘व्हाट नेक्स्ट’ के दौरान कहा, "आजकल एक दो मुल्कों के गैंगस्टर्स की भी नजर लगी हुई है।" हालांकि, इस दौरान कपिल ने वीडियोग्राफरों से हंसते हुए इसे बंद करने के लिए भी कहा।
कपिल के कैफे पर चार महीनों में तीन बार फायरिंग
कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने 2025 में कनाडा के सरे में ‘कैप्स कैफे’ खोला था। जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में चार महीनों के भीतर कैफे पर तीन बार गोलियां चलीं, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के सहयोगियों, विशेष रूप से गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने ली।
नवंबर में दिल्ली पुलिस ने अगस्त में हुई गोलीबारी के कथित प्रमुख साजिशकर्ता बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार किया।
कपिल शर्मा का वर्कफ्रंट
कपिल हाल ही में अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में भी नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विशेष सफलता नहीं पा सकी। फिलहाल कॉमेडियन अपनी मशहूर टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में व्यस्त हैं।
_1527335262_100x75.png)
_844377835_100x75.png)
_1289719319_100x75.png)
_789768438_100x75.png)
_1896713574_100x75.png)