img

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक दिवसीय दौरे पर वीरांगना नगरी झांसी पहुंचे, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने जैन समाज के आचार्यों, मुनियों एवं संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी होकर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

श्री मौर्य ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा विश्व में अद्वितीय है। जैन धर्म द्वारा प्रतिपादित अहिंसा, सत्य, त्याग और करुणा के सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना के लिए प्रेरित करते हैं।