img

उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला निरंतर जारी है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि अभी अन्य सिटिंग विधायक और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के बड़े नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। BJP में शामिल होने वालों का आंकड़ा अब 12 हजार के पार पहुंच गया है। ऐसे में कांग्रेस को अपने नेताओं को रोकना बड़ी चुनौती बनी हुई है।

प्रदेश में इधर इस्तीफा और उधर शामिल होने का दौर जारी है। बीते कल को ही कांग्रेस के बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हो गए। गंगोत्री में कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण व पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद BJP की सदस्यता ले चुके हैं। टिहरी जिले के एक और कांग्रेस एमएलए को पार्टी में शामिल कराने की चर्चाएं बहुत वक्त से चल रही हैं।

ऐसे में कांग्रेस को चुनावी टक्कर के साथ खुद को बचाए रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। पार्टी के नेता आपसी गुटबाजी में उलझे हैं। इस संकट के दौर में कांग्रेस को राज्य में बचाए रखना प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के लिए दोहरी चुनौती है।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि कांग्रेस सहित अन्य दलों के मौजूदा विधायक और बड़े नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है। पीएम मोदी व CM पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों से आमजन बहुत प्रभावित है। पूरे देश में भारी तादाद में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता BJP में शामिल हो रहे हैं।

 

--Advertisement--