img

किंग कोहली के लिए इन दिनों एमएस धोनी से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई नहीं है। कभी-कभी आपने विराट कोहली को धोनी की तारीफ करते हुए भी देखा होगा। साथ ही वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि वह उनके रोल मॉडल हैं, बड़े भाई हैं और उन्हें यह सम्मान इसलिए दिया जाता है, क्योंकि धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर कप्तान रहते हुए किंग कोहली के लिए बहुत कुछ किया है. उसने अपना करियर बचा लिया है। 

मगर, क्या आप जानते हैं कि इतने हॉट और स्ट्रॉन्ग दिखने वाले धोनी और विराट का रिश्ता कभी नहीं टूट सका। जी हां, हम नहीं बल्कि इसका खुलासा भारत के पूर्व फील्डिंग कोच  श्रीधर की लिखी पुस्तक में हुआ है।

बुक के अनुसार, यह किस्सा सन् 2016 का है, जब कप्तानी को लेकर धोनी-विराट का रिश्ता टूटने वाला था। मगर, रवि शास्त्री की वजह से ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने कोहली को समझाया और टीम इंडिया में अनमोल माने जाने वाले इस रिश्ते को बाद में टूटने से बचा लिया.

पेज नंबर 42 से हुआ खुलासा

सन् 2016 में भारतीय फील्डिंग कोच के तौर पर आर.के. श्रीधर ने अपनी बुक 'कोचिंग बियॉन्ड' के पेज नंबर 42 पर जो लिखा है वह काफी चौंकाने वाला है। उनके अनुसार, विराट कोहली पर वनडे और टी20 कप्तान बनने का जुनून सवार था, जो धोनी के साथ उनके रिश्ते को तनावपूर्ण लग रहा था। मैं आपको पुस्तक की भाषा में ही समझाता हूँ कि उसमें विशेष रूप से क्या लिखा है।

पूर्व कोच की बुक के पेज नंबर 42 के अनुसार सन् 2016 में एक वक्त ऐसा भी आया था जब किंग कोहली कप्तान बनने के लिए बहुत उत्सुक थे. उन्होंने ऐसी बातें कहीं कि वह वनडे में भी कप्तान बनना चाहते हैं। 

एक शाम रवि शास्त्री ने उन्हें कॉल किया और कहा कि देखो कोहली, धोनी ने तुम्हें लाल गेंद की क्रिकेट में कप्तानी दी है। उनका सम्मान किया जाना चाहिए। वनडे में भी वह आपको कप्तानी देंगे, मगर सही वक्त आने पर ही। तब तक अगर आप उसकी इज़्ज़त नहीं करते हैं तो कल जब आप कप्तान बनेंगे तो आपको अपनी टीम से भी इज़्ज़त नहीं मिलेगी, जो कुछ भी हो रहा है आपको उसकी इज़्ज़त करनी है, कैप्टेंसी आपके पास आएगी, आपको कुछ नहीं करना है कुछ भी। उसके पीछे भागने की आवश्यकता नहीं है।