_2088686968.png)
Up Kiran , Digital Desk: पाकिस्तान और चीन की दोस्ती अब किसी से छिपी नहीं है। चीन ने अपनी मित्रता निभाते हुए बार-बार पाकिस्तान की मदद की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीन पाकिस्तान से सबसे ज्यादा क्या खरीदता है? यदि नहीं, तो आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि चीन सबसे अधिक गधे पाकिस्तान से खरीदता है। हाल के दिनों में गधों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। यह वृद्धि महज संयोग नहीं है, बल्कि एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समझौते और चीन के महत्वपूर्ण योगदान का परिणाम है।
नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में गधों की संख्या बढ़ रही है। इस वृद्धि का सबसे बड़ा कारण चीन के साथ गधा व्यापार है। चीन पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में गधे खरीदता है और इसका मुख्य कारण गधे की खाल है।
गधे की खाल का चीनी कनेक्शन
चीन में गधे की खाल का उपयोग एक विशेष प्रकार की पारंपरिक चीनी दवा बनाने में किया जाता है जिसे 'इजियाओ' कहा जाता है। यह जिलेटिन जैसा पदार्थ है, जो गधों की खाल से निकाला जाता है। इस पदार्थ का उपयोग चीनी चिकित्सा में कमजोरी को दूर करने और त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है।
क्या पाकिस्तान चीन का मुख्य आपूर्तिकर्ता है
चीन में गधों की मांग बहुत अधिक है, लेकिन उनकी संख्या तेजी से घट रही है। इस तरह चीन ने पाकिस्तान को अपना मुख्य स्रोत चुन लिया है। पाकिस्तान में गधों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि चीन को उनकी आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे। इसके अतिरिक्त, चीन में जलवायु और मौसम संबंधी चुनौतियों के कारण वहां गधों की संख्या उतनी अधिक नहीं है।
--Advertisement--