img

इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर शुरू होगा। फिरोज शाह कोटला मैदान विराट कोहली का घरेलू मैदान है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध दूसरे टेस्ट में विराट कोहली के 52 रन उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बना देंगे। विश्व का अब तक कोई भी खिलाड़ी इस महान रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर पाया है।

क्या दूसरे टेस्ट में इस रिकॉर्ड के साथ इतिहास रचेंगे कोहली?

किंग कोहली भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध दूसरे टेस्ट में 52 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली वर्तमान में खेल रहे क्रिकेटरों में रिकॉर्ड कायम करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे। रन मशीन कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 24948 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 34357 रन बनाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 100 शतक

2. विराट कोहली (भारत) - 74 शतक

3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 71 शतक

4. कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 63 शतक

5. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) - 62 शतक

6. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) - 55 शतक

 

--Advertisement--