Up Kiran, Digital Desk: अमेरिका की राजनीति में इन दिनों एक बार फिर भारतीय मूल के युवा का नाम गूंज रहा है। पहले जोहरान ममदानी ने अपनी कामयाबी से सुर्खियां बटोरीं और अब एक और भारतीय चेहरा चर्चा में है। यह युवा हैं सैकत चक्रवर्ती जो सैन फ्रांसिस्को में कांग्रेस सदस्य पद के उम्मीदवार के तौर पर उभर रहे हैं।
यह सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लंबे समय तक डेमोक्रेटिक पार्टी की कद्दावर नेता नैन्सी पेलोसी के पास रही है। हाल ही में पेलोसी ने यह ऐलान किया है कि वह अब कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसका मतलब है कि यह उनका अंतिम कार्यकाल होगा। उनके इस फैसले के बाद से ही यह सवाल उठना शुरू हो गया था कि कांग्रेस में उनकी जगह कौन लेगा। इसी परिदृश्य में सैकत चक्रवर्ती का नाम तेजी से सामने आया है।
कौन हैं सैकत चक्रवर्ती?
सैकत का जन्म टेक्सास के फोर्ट वर्थ में एक अप्रवासी भारतीय परिवार में हुआ था। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने वर्ष 2003 से 2007 के बीच हार्वर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। शिक्षा पूरी करने के बाद वह सैन फ्रांसिस्को चले गए और वहां उन्होंने अपनी खुद की कंपनी स्थापित की। इसके बाद उन्होंने 'स्ट्राइप' नामक कंपनी में सेकंड इंजीनियर के रूप में भी काम किया।
राजनीति का सफर पर एक नजर
सैकत चक्रवर्ती ने वर्ष 2016 में राजनीति की ओर कदम बढ़ाया। उसी साल उन्होंने 'स्ट्राइप' की नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने तुरंत ही बर्नी सैंडर्स के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। डेमोक्रेटिक नेता के लिए जमीनी स्तर पर समर्थन जुटाने के लिए उन्होंने पूरे अमेरिका की यात्रा की। राजनीति में युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से सैकत ने जस्टिस डेमोक्रेट्स नामक एक पहल भी शुरू की। इस पहल के तहत युवा पीढ़ी के नेताओं को कांग्रेस में नियुक्त करने का लक्ष्य रखा गया।
चक्रवर्ती की वर्तमान भूमिका क्या
आजकल सैकत चक्रवर्ती न्यू कंसेंसस नामक एक पॉलिसी थिंक टैंक का नेतृत्व कर रहे हैं। इसका मुख्य मकसद यह योजना बनाना है कि अमेरिकी सरकार कैसे हर नागरिक के लिए आर्थिक सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित कर सकती है।
_1891063632_100x75.png)
_59889911_100x75.png)
_885668713_100x75.png)
_1334832606_100x75.png)
_1617621798_100x75.png)