img

Up Kiran, Digital Desk: आज, 13 जनवरी 2026 को देशभर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व सर्दियों के खत्म होने, नई फसल की शुरुआत और कृषि चक्र के पुनः आरंभ का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, इस खास मौके पर कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे? इसका सरल उत्तर है—नहीं।

बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 13 जनवरी को देश के किसी भी राज्य में बैंक अवकाश पर नहीं होंगे। इसका मतलब यह है कि आज सभी सरकारी और निजी बैंक सामान्य रूप से अपनी सेवाएं देंगे।

जनवरी 2026 में कब-कब होंगे बैंक बंद?
अगले कुछ दिनों में विभिन्न कारणों से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यह जानना आपके लिए उपयोगी हो सकता है, खासकर यदि आप बैंक से जुड़ी कोई जरूरी काम करना चाहते हैं।

14 जनवरी: मकर संक्रांति / माघ बिहू (गुजरात, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश)

15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघ संक्रांति / मकर संक्रांति / महाराष्ट्र में म्यूनिसिपल इलेक्शन (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश)

16 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस / कनुमा (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश)

17 जनवरी: उझावर थिरुनल (तमिलनाडु)

18 जनवरी: रविवार

23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी / वीर सुरेंद्र साईं जयंती (त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल)

24 जनवरी: चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

25 जनवरी: रविवार

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (पूरे देश में बैंक बंद)

बैंकिंग सेवाएं अवकाश के दौरान भी उपलब्ध
हालांकि बैंक शाखाएं अवकाश के कारण बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं लगातार चलती रहेंगी। जैसे कि UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, एटीएम भी ऑपरेशनल होंगे, हालांकि छुट्टियों के दौरान कुछ एटीएम में कैश की कमी हो सकती है, इसलिए यदि आपको पैसे निकालने की आवश्यकता हो तो पहले से तैयारी करना बेहतर रहेगा।