
Eid 2025: सारी दुनिया के मुसलमान ईद-उल-फित्र का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, ये एक ऐसा त्योहार है जो सुबह से शाम तक उपवास के एक महीने के अंत का प्रतीक है। अलग अळग संस्कृतियों और देशों में मनाया जाने वाला ईद-उल-फित्र केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि एकता और उदारता का वैश्विक उत्सव है। तारीखों के महत्व से लेकर चांद दिखने के वक्त तक यहाँ इस खास त्योहार के बारे में जानने के लिए ज़रूरी सब कुछ है।
ईद की तारीख चांद दिखने के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। भारत में 31 मार्च या 1 अप्रैल को और सऊदी अरब में 30 या 31 मार्च को मनाया जा सकता है।
ईद 2025 कब है?
इस साल इस्लाम के सबसे पवित्र महीनों में से एक रमजान 1 मार्च को अर्धचंद्राकार चांद दिखने के बाद रविवार 2 मार्च को भारत में शुरू हुआ। इस बीच सऊदी अरब में पवित्र महीना एक दिन पहले एक मार्च को शुरू हुआ।
भारत में ईद-उल-फितर
अगर 30 मार्च को अर्धचंद्राकार चांद दिखाई देता है, तो ईद 31 मार्च को होगी। अगर नहीं तो ये 1 अप्रैल को होगी। तो वहीं, यदि 29 मार्च को चांद दिखाई देता है, तो ईद 30 मार्च को होगी। अन्यथा ये 31 मार्च को होगी। चूंकि चंद्र कैलेंडर इस्लामी तिथियों को निर्धारित करता है, इसलिए ईद-उल-फितर की आधिकारिक पुष्टि अर्धचंद्राकार चांद दिखने के बाद ही होगी।
--Advertisement--