img

फेस्टिव सीजन में उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए मारुति सुजुकी बढ़िया ऑफर लेकर आई है। कंपनी अक्टूबर महीने में अपने कई मॉडलों पर भारी छूट दे रही है, जिसमें ऑल्टो K10, वैगन आर, ब्रेज़ा, स्विफ्ट, एस-प्रेसो और सेलेरियो जैसी कारें शामिल हैं। ऑफ़र में एक्सचेंज बोनस, नकद छूट और कॉर्पोरेट लाभ शामिल हैं।

मारुति ऑल्टो K10 का CNG वेरिएंट 68,000 रु. तक की छूट के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट पर 53,000 रु. तक की छूट मिल रही है।

मारुति ब्रेज़ा मॉडल के पेट्रोल वेरिएंट (MT और AMT) पर 45,000 रु. तक की छूट मिल रही है। CNG वेरिएंट पर 20,000 रु. तक की छूट है।

मारुति वैगन आर के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर 46,000 रु. तक की छूट मिल रही है। साथ ही CNG वेरिएंट पर 58,000 रु. तक का डिस्काउंट ऑफर है।

मारुति स्विफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट पर 47,000 रु. तक की छूट है, जबकि CNG वेरिएंट पर सिर्फ 33,000 रु. की छूट है।

बलेनो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इस कार के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर 40,000 रु. तक का डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है। साथ ही CNG वर्जन पर 55,000 रु. तक की छूट मिल रही है।

--Advertisement--