img

Up Kiran, Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधारों को "देश और उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिवाली तोहफा" करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुधारों से आम आदमी की जिंदगी आसान होगी, और आर्थिक मोर्चे पर यह एक बड़ा कदम है।

अब दूध, दही, पनीर, सीमेंट और घर होंगे सस्ते!

नए जीएसटी ढांचे में दूध, दही, पनीर, शिक्षण सामग्री जैसी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स में छूट दी गई है, वहीं अनावश्यक चीजों पर कर बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बाइक, कार, स्टील और सीमेंट जैसी निर्माण से जुड़ी वस्तुओं पर भी राहत दी गई है जिससे मध्यम वर्ग और युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

नशा मुक्त भारत की ओर कदम – ‘नमो युवा रन’ से जोश में आए युवा

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने आवास से ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ किया। इस मैराथन ने 1090 चौराहे तक का रास्ता तय किया, जहां "भारत माता की जय" के नारों से माहौल गूंज उठा। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और एक स्वस्थ भारत की दिशा में प्रेरित करना है।

विजयादशमी पर जलेंगे बुराई के पुतले – नशा, भ्रष्टाचार, अन्याय का प्रतीक

इस वर्ष, विजयादशमी खास होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के हर गांव, कस्बे और शहर में युवा बुराई के प्रतीकात्मक पुतले जलाएंगे – जिनमें नशा, भ्रष्टाचार, पाप और अन्याय शामिल होंगे। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि एक सामाजिक क्रांति का रूप होगा।