indian origin man in jail: पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टर में अपने पारिवारिक घर में अपनी 76 वर्षीय मां पर हमला करने वाले 48 वर्षीय भारतीय मूल के शख्स को हत्या का अपराधी पाया गया है और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
13 मई को लीसेस्टरशायर पुलिस ने मृतका भजन कौर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के साथ शव बरामद किया था, जिसके बाद सिंधीप सिंह को अरेस्ट कर लिया गया था। लीसेस्टर क्राउन कोर्ट में 16 दिनों की सुनवाई के बाद सिंह को हत्या का दोषी पाया गया और इस सप्ताह उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जिसमें पैरोल पर विचार किए जाने से पहले उसे न्यूनतम 31 साल जेल में बिताने होंगे।
ईस्ट मिडलैंड्स स्पेशल ऑपरेशन यूनिट मर्डर इन्वेस्टिगेशन टीम के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क सिंस्की ने कहा कि ये एक बेहद परेशान करने वाला मामला था, जिससे पता चला कि सिंह अपनी निशानदेही छिपाने के लिए किस हद तक जा सकता था।
आगे उन्होंने कहा कि "अपनी मां की हत्या करने के बाद सिंह बाहर गया और बगीचे को खोदने के लिए एक बोरी और कुदाल खरीदा। वह श्रीमती कौर के शरीर को दफनाने का इरादा किया था, मगर ऐसा करने से पहले ही वह परेशान हो गया। घर की सफाई हो चुकी थी और कीटाणुनाशक की बहुत तेज़ गंध आ रही थी। उसकी मौत के बाद की योजना को दिखाने वाले स्पष्ट सबूत थे।"
जासूस ने खुलासा किया कि जब सिंह से अफसरों ने संपर्क किया, तो उसने गलत जानकारी दी और शुरू में दावा किया कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मगर पुलिस जांच के दौरान ये पता लग गया कि सिंह ने जमीन पर मालिकाना हक पाने के लिए ऐसा कृत्य किया।
_1769247158_100x75.png)
_1531199659_100x75.png)
_292742709_100x75.png)
_1231505792_100x75.png)
_605988109_100x75.png)