img

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत बेकार रहा है। टीम ने अब तक 12 मैचों में से आठ मैच हार चुकी है। इसके परिणामस्वरूप, मुंबई का प्लेऑफ में प्रवेश करने का सपना पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका है। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अपनी प्रतिभा को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, किंतु खेल के मैदान पर उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम को अब अपने गलतियों पर विचार करने और अगली मैचों में सुधार करने की आवश्यकता है। आईये जानते हैं उन तीन वजहों के बारे में जिससे हीरो से जीरो बनी मुंबई।

पहली बड़ी गलती है रोहित से कप्तानी छीन कर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना है। ऐसा करने से सारा मैनेजमेंट बिगड़ गया और आईपीएल 2024 में टीम सुपर फ्लॉप साबित हुई। तो वहीं मुंबई के मालिक की वजह से पांड्या को बहुत बेइज्जत होना पड़ा, जिस वजह से उन पर बहुत दबाव आ गया। परिणाम MI हीरो से जीरो बन गई।

खराब प्रदर्शन की दूसरी वजह ये है कि वर्तमान सीजन में जसप्रीत बुमराह के अलावा मुंबई इंडियंस का कोई बॉलर कुछ खास नहीं कर पाया। जिसका नतीजा तो आप देख ही रहे हैं।

हीरो से जीरो बनने की तीसरी अहम वजह है हार्दिक पंड्या का खुद का प्रदर्शन। वर्तमान सीजन में उन्होंने बहुत बेकार प्रदर्शन किया, जिसका खामियाजा टीम भुगतने पड़ रहा है।

--Advertisement--