
Bihar Politics: चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। नीतीश ने नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए है। पूरी फेहरिस्त यहां देखिए-
बिहार में विभागों का विभाजन
• संजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि
• सुनील कुमार- वन पर्यावरण
• विजय मंडल- आपदा प्रबंधन
• कृष्ण कुमार मंटू- आईटी
• मोतीलाल प्रसाद- कला संस्कृति
• राजू सिंह- पर्यटन
• जीवेश मिश्रा- शहरी विकास
कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल - विजय सिन्हा से पथ निर्माण लेकर नितिन नवीन को दिया गया.. मंगल पांडे से कृषि लेकर विजय सिन्हा को दिया गया.. नितिन नवीन से मंगल पांडे को दिया गया विधि
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से दो मंत्रालय, सड़क निर्माण और कला संस्कृति विभाग वापस ले लिया गया है. पथ निर्माण नितिन नवीन को दिया गया जबकि कल संस्कृति मंत्रालय नए मंत्री मोतीलाल प्रसाद को दिया गया. नितिन नवीन के पास पहले शहरी विकास था, अब यह मंत्रालय नए मंत्री जीवेश मिश्रा को दिया गया है. नितिन नवीन को पथ निर्माण दिया गया है।