img

Up Kiran, Digital Desk: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पूरी तरह से द्विपर्क्षीय है और यह तभी तक चलेगा जब तक पाकिस्तान अपनी तरफ से इसे बनाए रखता है।

एक इंटरव्यू में बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। यह पूरी तरह से दोनों देशों के बीच की आपसी समझ पर आधारित है। संघर्ष विराम तब तक जारी रहेगा, जब तक पाकिस्तान इसे नहीं तोड़ता।"

उनका यह बयान उन अटकलों पर विराम लगाता है जिसमें कहा जा रहा था कि किसी तीसरे देश ने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने में मदद की है। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के मामलों में किसी बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा।

राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत हमेशा से अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता रहा है, लेकिन यह देश की सुरक्षा की कीमत पर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, "हमारी सेनाएं सीमा पर किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार और सक्षम हैं।"

इस बयान के जरिए भारत ने एक बार फिर दुनिया को यह संदेश दिया है कि पाकिस्तान के साथ उसके रिश्ते पूरी तरह से द्विपर्षीय हैं और किसी भी मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जाएगा, लेकिन इसमें किसी तीसरे देश की कोई जगह नहीं होगी।