img

चार्जिंग वाले वाहन बनाने वाली कंपनी OLA इलेक्ट्रिक भारतीय प्रदेश तमिलनाडु में एक EV हब स्थापित करने के लिए तैयार है। जिसमें अच्छी क्वालिटी के सेल, EV मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और डीलर-सप्लायर होंगे। OLA इलेक्ट्रिक कंपनी ने शनिवार को इसकी सूचना दी है। कंपनी का कहना है कि EV हब एक जगह इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सबसे बड़ा सपोर्टिंग इकोसिस्टम बन जाएगा।

OLA के CEO भाविश अग्रवाल ने कहा कि हमारे पीएम मोदी ने इंडिया में अगले 25 साल को अमृत के रूप में देखा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह दशक हमारा है और हमारे पास अपने भविष्य को आकार देने का एक बड़ा अवसर है। हम EV के लिए ग्लोबल हब बनने की राह पर हैं। OL का EV हब पूरे EV इकोसिस्टम को एक छत के नीचे लाएगा। जिसमें हम टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और सेल में एक मजबूत वर्टिकली इंटीग्रेटेड मोबिलिटी कंपनी बनेंगे।' OLA अपने आगामी EV हब से सेल का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करेगी।

बीते वर्ष OLA ने लिथियम आयन सेल NMC-2170 लॉन्च किया था। इसे बैंगलोर में उनके अत्याधुनिक बैटरी इनोवेशन सेंटर में विकसित किया गया था। इसमें 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया गया था।

OLA इलेक्ट्रिक ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की उपस्थिति में सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। OLA राज्य में 7,614 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। संयंत्र इलेक्ट्रिक कारों और लिथियम आयन सेल का निर्माण करेगा। OLA के निवेश से प्रदेश में 3,111 नौकरियां पैदा होंगी।

इस परियोजना में तमिलनाडु के कृष्णागिरी जनपद के SIPCOT बारगुर में 20GW बैटरी निर्माण क्षमता वाला एक इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर और EV सेल प्लांट शामिल है। प्रस्तावित चौपहिया परियोजना 200 एकड़ में शुरू की जाएगी। सेल प्लांट जहां 100 एकड़ में फैला हुआ है, वहीं मौजूदा दोपहिया प्लांट 500 एकड़ में फैला हुआ है। OLA की 2024 तक सिंगल चार्ज पर लगभग 500 किमी की रेंज के साथ अपने चार-पहिया EV को लॉन्च करने की योजना है।

--Advertisement--