img

श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा आज जनपद कुशीनगर की पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय बजट पर विस्तार से अपने विचार रखे गए। उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के जिस लक्ष्य को देश ने संकल्प के रूप में अपनाया है, उसे साकार करने में यह केंद्रीय बजट पूर्णतः सक्षम एवं दूरदर्शी है।

उन्होंने कहा कि देश को मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है तथा लगातार नौवां बजट प्रस्तुत करने वाली केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट ऐतिहासिक है, जिसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।

प्रेसवार्ता के दौरान पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मा० उप मुख्यमंत्री जी ने यूजीसी बिल के संबंध में स्पष्ट किया कि इस विषय में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थगनादेश पारित किया गया है।