img

Up Kiran, Digital Desk: पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य तापमान के करीब है। समराला में तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही पांच जिलों में आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इन जिलों में आज बारिश की संभावना प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज पंजाब के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में शामिल हैं: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा। इसके साथ ही गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

2 जून तक बारिश और आंधी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 31 मई, 1 और 2 जून को विभिन्न स्थानों पर तेज आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।

इस मौसम को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को सलाह दी जाती है कि आंधी के दौरान वे अपने घरों से बाहर न निकलें और पेड़ों आदि के नीचे न खड़े हों।

पंजाब के शहरों का आज का मौसम

अमृतसर: हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर: हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना: हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 27 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला: हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली: हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 26 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।

--Advertisement--